15 Best News Portal Development Company In India

बदायूं में बनेगा रिंग रोड, जाम से मिलेगी बड़ी राहत

SHARE:

यातायात होगा सुगम, रिंग रोड के लिए डीपीआर बनाने को मिली मंजूरी

बदायूं शहरवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। शहर में रिंग रोड निर्माण की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। रिंग रोड परियोजना के लिए डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने की मंजूरी दे दी गई है। इसके बाद निर्माण कार्य की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

रिंग रोड बनने से शहर के अंदर लगने वाले जाम से काफी हद तक निजात मिलेगी। भारी वाहनों को शहर में प्रवेश किए बिना वैकल्पिक मार्ग मिल सकेगा, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु होगी। इसके साथ ही समय और ईंधन की भी बचत होगी।

प्रशासन का कहना है कि रिंग रोड से बदायूं के विकास को नई गति मिलेगी और शहरवासियों को सुरक्षित व आसान आवागमन की सुविधा मिलेगी।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई