15 Best News Portal Development Company In India

रायबरेली में राहुल को मिली दादा फिरोज गांधी की ‘अमानत’

SHARE:

राहुल गांधी ने तुरंत मां सोनिया गांधी को सौंपा पारिवारिक धरोहर

रायबरेली दौरे के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपने दादा फिरोज गांधी से जुड़ी एक अहम ‘अमानत’ सौंपी गई। यह धरोहर स्थानीय लोगों द्वारा सहेजकर रखी गई थी, जिसे भावनात्मक माहौल में राहुल गांधी को सौंपा गया।

बताया गया कि राहुल गांधी ने इसे अपने पास रखने के बजाय तुरंत अपनी मां सोनिया गांधी को सौंप दिया। इस मौके पर राहुल ने रायबरेली से अपने परिवार के ऐतिहासिक और भावनात्मक रिश्ते को याद किया और लोगों का आभार जताया।

इस घटना को कांग्रेस के पारिवारिक इतिहास और रायबरेली से गहरे जुड़ाव के प्रतीक के तौर पर देखा जा रहा है। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे सम्मान और भरोसे का क्षण बताया।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment