तेजी से उछले सोने के दाम, निवेशकों में उत्साह—खरीदारों की बढ़ी चिंता

सोने की कीमतों ने आज इतिहास रच दिया है। पहली बार 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1.5 लाख के पार पहुंच गया है। bullion बाजार में यह उछाल अभूतपूर्व माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में आर्थिक अनिश्चितता, डॉलर में कमजोरी और निवेशकों की बढ़ती सुरक्षित निवेश की प्रवृत्ति के कारण सोने के दाम तेजी से बढ़े हैं।
सोने की इस रिकॉर्ड बढ़त ने जहां निवेशकों को खुश किया है, वहीं आम खरीदारों की चिंता बढ़ा दी है। शादी-विवाह के सीजन से पहले सोने के दामों में आई यह तेजी बाजार में हलचल पैदा कर रही है।
बाजार विश्लेषकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। अब सभी की निगाहें अंतरराष्ट्रीय संकेतों और घरेलू मांग पर टिकी हुई हैं।

