15 Best News Portal Development Company In India

छत्तीसगढ़ :रायपुर में लागू होगा पुलिस कमिश्नर सिस्टम: आधे जिले की कमान कमिश्नर के हाथ में, बाकी संभालेंगे SP

SHARE:

22 थाने कमिश्नर के अधीन और 10 थाने SP के पास; पुलिस सिस्टम दो हिस्सों में बंटेगा, आदेश जल्द जारी होगा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने जा रहा है। नए सिस्टम के तहत पूरे जिले को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। जानकारी के अनुसार, कुल 22 थाने पुलिस कमिश्नर के नियंत्रण में दिए जाएंगे, जबकि 10 थाने SP (सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस) को सौंपे जाएंगे।

प्रदेश सरकार का कहना है कि बढ़ते शहरी विस्तार, जनसंख्या और अपराध नियंत्रण के लिए यह बदलाव आवश्यक है। कमिश्नर सिस्टम लागू होने से शहर में निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज होगी और पुलिस की जवाबदेही भी बढ़ेगी।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस विभाग ने इसके लिए सारी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं और आदेश जल्द ही जारी किया जाएगा। इसके बाद रायपुर पुलिस औपचारिक रूप से दो हिस्सों—कमिश्नरेट और जिला पुलिस—में बंटकर काम करेगी।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment