15 Best News Portal Development Company In India

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का धरना छठे दिन जारी, सेहत हुई खराब

SHARE:

आंदोलन स्थल पर तबीयत बिगड़ने से स्वास्थ्य टीम ने किया प्राथमिक उपचार

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का धरना आज लगातार छठे दिन भी जारी रहा। लंबे समय से बिना भोजन और लगातार बैठे रहने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने लगी है। धरना स्थल पर मौजूद स्वास्थ्य टीम ने तुरंत उनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल चेक किया और प्राथमिक उपचार दिया।

डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने और liquids लेने की सलाह दी, लेकिन शंकराचार्य अपनी मांगों पर अडिग दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि आंदोलन पूरी शांति से जारी रहेगा और सरकार को जल्द से जल्द उनकी मांगों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

धरने के चलते उनके समर्थकों की चिंता बढ़ गई है। बड़ी संख्या में भक्त और अनुयायी लगातार आश्रम और धरना स्थल पर मौजूद हैं।
प्रशासन ने भी स्थिति पर करीबी नजर रखी है और मेडिकल टीमें standby पर रखी गई हैं।

शंकराचार्य के स्वास्थ्य में गिरावट के बावजूद आंदोलन में किसी तरह की ढिलाई के संकेत नहीं दिख रहे हैं। सरकार और धर्माचार्यों के बीच बातचीत की कोशिशें भी तेज़ हो गई हैं।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment