15 Best News Portal Development Company In India

KYC अपडेट के नाम पर भेजा लिंक, क्लिक करते ही फोन हैक; खाते से उड़ गए 8.30 लाख

SHARE:

साइबर ठगों ने कुछ ही मिनटों में उड़ाए 8.30 लाख रुपये

KYC अपडेट के नाम पर भेजे गए एक फर्जी लिंक ने एक व्यक्ति को 8.30 लाख रुपये का बड़ा नुकसान पहुंचा दिया। पीड़ित के मोबाइल पर बैंक की तरह दिखने वाला एक SMS आया, जिसमें कहा गया था कि KYC अपडेट न करने पर खाता बंद हो जाएगा। संदेश में दिए गए लिंक पर जैसे ही पीड़ित ने क्लिक किया, उनका फोन हैक हो गया।

हैकर्स ने उनके मोबाइल की एक्सेस लेकर बैंक ऐप और UPI सेवाओं के जरिए मिनटों में 8.30 लाख रुपये निकाल लिए। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान पीड़ित को किसी तरह का OTP या कॉल भी नहीं आया।

घटना के बाद पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लोगों से ऐसे संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की अपील की है।
साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि बैंक कभी भी KYC अपडेट के लिए लिंक नहीं भेजते।

ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सावधानी सबसे बड़ा हथियार है।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment