15 Best News Portal Development Company In India

UP: बरेली से बाहर भेजे गए निलंबित PCS अफसर अलंकार अग्निहोत्री, समर्थकों में आक्रोश

SHARE:

समर्थकों ने कार रोकने की कोशिश, मौके पर बढ़ाई गई सुरक्षा

उत्तर प्रदेश के बरेली में निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री को प्रशासनिक आदेश के तहत जिले से बाहर भेज दिया गया। जैसे ही यह खबर सामने आई, उनके समर्थकों में आक्रोश देखने को मिला।

बताया जा रहा है कि जब अलंकार अग्निहोत्री बरेली छोड़ रहे थे, तभी कुछ समर्थकों ने उनकी कार रोकने की कोशिश की। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया और हालात को नियंत्रित किया गया।

प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई नियमों के अनुसार की गई है। फिलहाल मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment