15 Best News Portal Development Company In India

लखनऊ में बेडरूम से निकलीं भैंस-बकरी! नगर निगम टीम ने घर में छिपाए गए जानवरों को किया बरामद

SHARE:

टीम को देखते ही मालिक ने जानवरों को बेडरूम में कर दिया था बंद

लखनऊ में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया, जहां नगर निगम की टीम जब पशु पालन पर लगाम लगाने के लिए अभियान के तहत पहुंची तो मालिक ने भैंस और बकरियों को बेडरूम में बंद कर दिया। टीम को घर के अंदर से आवाजें आने पर शक हुआ और जांच करने पर बेडरूम में छिपाए गए पशु मिले।

नगर निगम कर्मियों ने एक-एक कर सभी जानवरों को बाहर निकाला और मौके पर वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई, जिसमें भैंसों और बकरियों को कमरे से निकलते देखा गया। अधिकारियों ने बताया कि आवासीय घरों में इस तरह से दुधारू पशु पालना नियमों के खिलाफ है और इससे आसपास के लोगों को बदबू, गंदगी व स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा होती हैं।

टीम ने पशु मालिक को नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई की चेतावनी दी है। नगर निगम ने साफ किया है कि शहर में अवैध पशुपालन पर सख्त कदम उठाए जाएंगे और जिन घरों में इस तरह की गतिविधियां पाई गईं, उनके खिलाफ जुर्माना और अन्य दंडात्मक कार्रवाई होगी।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment