15 Best News Portal Development Company In India

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 2 नक्सली ढेर

SHARE:

AK-47 समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद; जवानों ने 30-30 किलो के दो IED भी डिफ्यूज किए

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर से बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ सुरक्षाबलों ने एक अहम ऑपरेशन में 2 नक्सलियों को मार गिराया है। यह मुठभेड़ मंगलवार सुबह घने जंगल वाले इलाके में तब हुई जब जवानों को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली। जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों ने फायरिंग की, लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें घेरकर ढेर कर दिया।

घटनास्थल से एक AK-47 रायफल, कई राउंड कारतूस, और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। इसके अलावा जवानों ने इलाके में लगाए गए 30-30 किलो के दो शक्तिशाली IED भी सफलतापूर्वक डिफ्यूज किए हैं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

सुरक्षाबलों का कहना है कि नक्सलियों का यह समूह क्षेत्र में बड़े हमले की फिराक में था, लेकिन समय रहते ऑपरेशन ने उनकी योजना नाकाम कर दी। इलाके में अब सर्च ऑपरेशन जारी है।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment