हजरतगंज कैफे में स्टाफ ने युवक को सीढ़ियों पर घसीटकर बेरहमी से मारा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित एक कैफे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कैफे स्टाफ एक ग्राहक को कलछुल और फ्राईदान से बुरी तरह पीटते हुए नजर आ रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि युवक को पहले कैफे के अंदर मारा गया, फिर उसे सीढ़ियों पर घसीट-घसीटकर पीटा गया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन स्टाफ लगातार उस पर हमला करता रहा।
घटना सामने आने के बाद हजरतगंज पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कैफे स्टाफ और मैनेजमेंट सहित 10 लोगों को हिरासत में ले लिया है।






