भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया

Chhattisgarh में अग्निवीर भर्ती की तैयारी शुरू हो गई है। भारतीय सेना ने आधिकारिक तौर पर अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आज से 1 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती प्रक्रिया में इस बार भी पहले की तरह ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) होगा। परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को आगे फिजिकल फिटनेस टेस्ट, मेडिकल टेस्ट, और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, इसलिए सभी दस्तावेज़ तैयार रखकर ही फॉर्म भरने की सलाह दी गई है।
महत्वपूर्ण बातें:
-
आवेदन की अंतिम तारीख: 1 अप्रैल 2026
-
पहले ऑनलाइन परीक्षा, फिर फिजिकल व मेडिकल
-
गलत जानकारी देने पर आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा
-
अभ्यर्थियों को फॉर्म भरते समय फोटो, सर्टिफिकेट और पहचान पत्र अपलोड करने होंगे
छत्तीसगढ़ के युवा बड़ी संख्या में इस भर्ती का इंतज़ार कर रहे थे। प्रशासन और सेना, दोनों ने उम्मीदवारों से समय पर रजिस्ट्रेशन करने और किसी भी फर्जी लिंक से बचने की अपील की है।

