कालसी में बड़ा हादसा, खाई में गिरे वाहन से तीन की जान गई

देहरादून जिले के कालसी क्षेत्र के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस और रेस्क्यू टीम को दी। भारी मशक्कत के बाद टीमों ने खाई में उतरकर मृतकों के शवों को बाहर निकाला। वाहन तेज गति में बताया जा रहा है, मोड़ के पास ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा, वाहन कई मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे से इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

