फ्लेवर आइसक्रीम पटाखा से लेकर ‘हिंदुस्तान की बोली–घर-घर होली’ टी-शर्ट तक ग्राहकों की पहली पसंद

होली से पहले Lucknow में बाजार पूरी तरह रंगों से सराबोर हैं। इस बार शहर के होली बाजारों में सबसे ज्यादा चर्चा है ‘मोदी–योगी छाप पिचकारी’ की, जिसे बच्चे ही नहीं, बड़े भी उत्साह से खरीद रहे हैं। प्रधानमंत्री Narendra Modi और मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की तस्वीर वाली यह पिचकारी होली शॉप्स पर खूब बिक रही है।
व्यापारियों का कहना है कि इस साल थीम-आधारित होली प्रोडक्ट्स की डिमांड पिछले सालों की तुलना में कई गुना बढ़ गई है। बाजारों में “फ्लेवर आइसक्रीम पटाखा” और “कलर ब्लास्ट पिचकारी” भी लोगों की पसंद बनी हुई हैं।
इसी के साथ होली मार्केट में सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही हैं नई थीम वाली टी-शर्ट्स, जिन पर लिखा है—
“हिंदुस्तान की बोली – घर-घर होली”
युवा वर्ग इन टी-शर्ट्स को होली पार्टियों और फोटोशूट के लिए खासतौर पर खरीद रहा है।
दुकानदारों की मानें तो रंग, गुलाल, पिचकारी और होली गिफ्ट पैक्स की बिक्री में इस बार लगभग 20–30% वृद्धि दर्ज की गई है। बाजारों में भीड़ इतनी है कि कई दुकानों को अतिरिक्त स्टॉक मंगवाना पड़ा है।
होली के करीब आते ही लखनऊ के चौक, अमीनाबाद, अलीगंज और गोमतीनगर के बाजारों में लगातार खरीदारी बढ़ रही है, जिससे व्यापारियों में जबरदस्त उत्साह है।

