15 Best News Portal Development Company In India

Chaos Over LPG Cylinders in Uttar Pradesh, Police Deployed Amid Protests and Traffic Jams

SHARE:

यूपी के कई जिलों में गैस सिलेंडर के लिए मारामारी, एजेंसियों पर उमड़ी भीड़; हालात बेकाबू होने पर पुलिस बुलानी पड़ी, जाम और प्रदर्शन की नौबत।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों LPG गैस सिलेंडर की किल्लत के चलते हालात तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं और कई जगहों पर सिलेंडर लेने के लिए लोगों के बीच मारामारी की स्थिति बन गई है।

राजधानी Lucknow समेत कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर हजारों लोग सिलेंडर के इंतजार में जमा हो रहे हैं। भीड़ बढ़ने के कारण कई जगहों पर हंगामा, प्रदर्शन और सड़क जाम की स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख प्रशासन को कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात करना पड़ा

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से गैस की सप्लाई सामान्य नहीं है, जिसके कारण लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। एजेंसियों पर सीमित संख्या में सिलेंडर पहुंचने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

कुछ जगहों पर गुस्साए लोगों ने एजेंसियों के बाहर प्रदर्शन भी किया और प्रशासन से जल्द गैस आपूर्ति सामान्य करने की मांग की। व्यापारियों और होटल संचालकों का कहना है कि गैस की कमी से उनके कारोबार पर भी असर पड़ रहा है।

प्रशासन का कहना है कि सप्लाई से जुड़ी समस्या को जल्द दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं और अतिरिक्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment