15 Best News Portal Development Company In India

माल में सैदापुर चौकी पर सघन चेकिंग, यातायात नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप

SHARE:

पुलिस ने वाहनों के कागजात जांचे, संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेकर नियमों के पालन की दी हिदायत

लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस ने सैदापुर चौकी क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर की गई अचानक कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

सैदापुर चौराहे पर पुलिस टीम ने दोपहिया और चार पहिया वाहनों को रोककर उनके जरूरी दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र (RC), ड्राइविंग लाइसेंस (DL) और वाहन बीमा समेत अन्य कागजातों को देखा गया। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की और कई लोगों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी।

चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों, ट्रिपल राइडिंग करने वाले वाहन चालकों और बिना सीट बेल्ट कार चलाने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रही। इसके अलावा संदिग्ध प्रतीत होने वाले वाहनों और व्यक्तियों की भी जांच की गई। पुलिस टीम ने कुछ वाहनों की डिग्गी खुलवाकर तलाशी ली और संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में पूछताछ भी की।

अभियान में दरोगा नरेंद्र कुमार सिंह, आदित्य कुमार, अमरपाल और दिनेश कुमार राय सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे। टीम ने सड़क पर पूरी मुस्तैदी के साथ चेकिंग की और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने का प्रयास किया।

पुलिस ने आम जनता से अपील की कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। दोपहिया वाहन चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें और कार चालक सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें। साथ ही वाहन के सभी वैध दस्तावेज अपने पास रखें।

पुलिस के अनुसार इस तरह के अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को परेशान करना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा मजबूत करने, अपराधों की रोकथाम और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखना है। उच्चाधिकारियों के निर्देशों के तहत क्षेत्र में आगे भी चेकिंग और निगरानी अभियान जारी रहने की बात कही गई है।

रिपोर्ट: अनुराग सिंह, ब्यूरो लखनऊ | 

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई
Explore More