15 Best News Portal Development Company In India

बाराबंकी: सरकारी नल खराब होने से पेयजल संकट, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई मरम्मत

SHARE:

रामनगर ब्लॉक के साधारणपुर गांव में पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण, ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों को शिकायत के बाद भी समाधान का इंतजार

रिपोर्ट – अशोक चौरसिया

बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के रामनगर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदनापुर के मजरे साधारणपुर गांव में सरकारी नल खराब होने से ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। नल खराब होने के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक नल की मरम्मत नहीं कराई गई है।

शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

ग्रामीणों के अनुसार, पेयजल की समस्या को लेकर ग्राम पंचायत मित्र सुशील तिवारी, प्रधान व प्रशासक राम मनोरथ रावत तथा ग्राम पंचायत सचिव को भी अवगत कराया गया है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों तक शिकायत पहुंचने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से उनकी परेशानी लगातार बढ़ रही है।

पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान

सरकारी नल खराब होने के कारण गांव के लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी जुटाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि नल की जल्द मरम्मत कराई जाए, जिससे उन्हें राहत मिल सके।

खबर के बाद अधिकारियों से कार्रवाई की उम्मीद

अब सवाल यह है कि ग्रामीणों को पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए आखिर कब तक परेशान होना पड़ेगा? क्या संबंधित अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर खराब पड़े सरकारी नल को दुरुस्त कराने की पहल करेंगे? फिलहाल ग्रामीणों को समस्या के समाधान का इंतजार है।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई
Explore More