15 Best News Portal Development Company In India

इंडिगो फ्लाइट में हंगामा, टेक-ऑफ से पहले यात्रियों का बवाल

SHARE:

गेट पर लात मारते नजर आए पैसेंजर्स, वीडियो हुआ वायरल

टेक-ऑफ से पहले इंडिगो की एक फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ यात्रियों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गुस्साए पैसेंजर्स फ्लाइट के गेट पर लात मारते हुए नजर आ रहे हैं। घटना के बाद विमान में मौजूद अन्य यात्रियों में डर और असहजता का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और मामला हाथापाई जैसी स्थिति तक पहुंच गया। सूचना मिलते ही एयरलाइन स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को संभाला। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment