एम्स दिल्ली ने पिछले 13 महीनों में किए 1000 से अधिक रोबोटिक सर्जरी

देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थान AIIMS दिल्ली ने स्वास्थ्य सेवाओं में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल किया है। संस्थान ने पिछले 13 महीनों में 1000 से अधिक रोबोटिक सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की हैं। इन सर्जरी में यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, गैस्ट्रो-सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति विभाग समेत कई विशेषज्ञताओं को शामिल किया गया है।
डॉक्टरों का कहना है कि रोबोटिक तकनीक की मदद से सर्जरी ज्यादा सटीक, सुरक्षित और कम दर्द वाली होती है, जिससे मरीज तेजी से स्वस्थ होते हैं। AIIMS ने बताया कि इन 13 महीनों में रोबोटिक तकनीक का उपयोग बढ़ा है और इससे जटिल ऑपरेशनों में भी बेहतर परिणाम मिले हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह उपलब्धि भारत के चिकित्सा क्षेत्र में तकनीकी प्रगति की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे देश में उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच और तेज़ होगी।

