15 Best News Portal Development Company In India

जम्मू में सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिरी; 10 जवान शहीद, 11 को एयरलिफ्ट किया गया

SHARE:

कुल 21 जवान सवार थे; बचाव दल ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया, घायल जवानों का इलाज जारी

जम्मू में बड़ा हादसा हो गया जब सेना की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 10 जवानों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि 11 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। गाड़ी में कुल 21 जवान सवार थे।

सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुँचीं। खाई की गहराई और इलाके की कठिन परिस्थितियों के कारण बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर अस्पताल भेजा गया

अधिकारियों के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। सेना ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि घायल जवानों के इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई
Explore More