15 Best News Portal Development Company In India

96 घंटे तक जाम में फंसे रहे 80 लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

SHARE:

टूरिस्ट सीजन पर भी असर—होटलों में बढ़ी भीड़, सड़कें जाम

उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट बदली है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, चकराता और पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 2 से 3 फीट तक नई बर्फ जम गई है, जिससे तापमान में तेज गिरावट आई है।

राज्य के 6 जिलों—उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, देहरादून और टिहरी—में बारिश होती रही। इसका असर पर्यटन स्थलों पर भी दिखाई दिया। नैनीताल और मसूरी पहुंचे सैकड़ों टूरिस्ट बारिश और ठंडी हवाओं में भीगते रहे। कई जगह सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है।

सबसे बड़ी परेशानी 80 लोगों के लिए बनी, जो बीते 96 घंटों से जाम में फंसे हुए हैं। भारी बर्फबारी और पेड़ों के गिरने से कई मार्ग बंद पड़े हैं। BRO और स्थानीय प्रशासन लगातार सड़कें खोलने की कोशिश कर रहे हैं। रेस्क्यू टीमों ने फंसे हुए लोगों को भोजन और आवश्यक सामग्री पहुंचाई है।

प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है कि लोग पहाड़ी क्षेत्रों की अनावश्यक यात्रा से बचें। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक बारिश और बर्फबारी जारी रहने का अनुमान लगाया है।

पर्यटन सीजन के बीच आए इस मौसम के बदलाव से टूरिस्ट और स्थानीय लोगों दोनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment