हरदोई की स्थानीय फैक्ट्रियों में 80% नौकरियाँ देने की मांग, SDM को कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

संडीला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवा रोजगार को लेकर जोरदार आवाज़ उठाई है। सोमवार को पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने SDM को ज्ञापन सौंपते हुए स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर सुनिश्चित करने की मांग की। कांग्रेस का कहना है कि हरदोई जिले की फैक्ट्रियों व औद्योगिक इकाइयों में कम से कम 80% नौकरियाँ स्थानीय युवाओं को दी जानी चाहिए, ताकि क्षेत्र में बेरोजगारी कम हो सके।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जिले में लगातार उद्योग तो बढ़ रहे हैं, लेकिन स्थानीय युवाओं को अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि फैक्ट्रियों की नियुक्ति प्रक्रिया की निगरानी की जाए और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।






