15 Best News Portal Development Company In India

रुद्रपुर में कथित ‘लव जिहाद’ मामला—B.Com छात्रा का गंभीर आरोप: “मेरे अंडर 40 लड़कियां… हिंदू लड़की लाने पर मिलता था 50 हजार कमीशन”

SHARE:

कथित गैंग के खिलाफ बड़े खुलासे, कई लड़कियों को जाल में फंसाने का आरोप

उत्तराखंड के Rudrapur में कथित ‘लव जिहाद’ का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ एक B.Com छात्रा ने चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि एक युवक ने पहले दोस्ती की और फिर धोखे से नजदीकियां बढ़ाईं। आरोप है कि युवक एक ऐसे गैंग से जुड़ा है, जो लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर आगे सप्लाई करता था।

छात्रा ने दावा किया कि आरोपी ने खुद बताया—
“मेरे अंडर 40 लड़कियां हैं… उनमें 5 मुस्लिम और बाकी हिंदू हैं।
हिंदू लड़की लाने पर 50 हजार कमीशन मिलता है।”

छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसे लगातार मानसिक दबाव दिया जा रहा था, और उसकी जानकारी अन्य लोगों तक पहुंचाई जा रही थी।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी दावों की जांच की जाएगी और आरोपों की सच्चाई सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला रुद्रपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है और स्थानीय लोगों में भी चिंता बढ़ी है। पुलिस अब डिजिटल साक्ष्य, मोबाइल चैट और संबंधित संपर्कों की जांच कर रही है ताकि आरोपों की वास्तविकता का पता लगाया जा सके।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई