15 Best News Portal Development Company In India

Chhattisgarh में 1 अप्रैल से शराब होगी महंगी

SHARE:

सरकार ने नया मूल्य सूची जारी की, उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में शराब की नई कीमतों का ऐलान कर दिया है, जो 1 अप्रैल से लागू होंगी। संशोधित दरों के अनुसार देसी, विदेशी शराब और बीयर सभी के दाम बढ़ा दिए गए हैं। खासकर प्रीमियम ब्रांड पर इस बार सबसे ज्यादा असर पड़ने वाला है, जिससे उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

नए नियमों के तहत अब कई ब्रांड कांच की बोतलों की जगह प्लास्टिक पैकिंग में उपलब्ध होंगे। सरकार का कहना है कि इससे परिवहन में आसानी होगी और टूट-फूट से होने वाला नुकसान कम होगा। हालांकि उपभोक्ताओं का एक वर्ग इस बदलाव को लेकर चिंता भी जता रहा है।

शराब विक्रेताओं के मुताबिक, दाम बढ़ने के बाद बिक्री पर असर पड़ सकता है, लेकिन गर्मी के सीजन में मांग सामान्य बनी रहने की उम्मीद है। प्रशासन ने सभी दुकानों को नई मूल्य सूची लागू करने के निर्देश दे दिए हैं।

 

 

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई