सुबह लोगों ने जमीन हिलने की महसूस की कंपन NCS की रिपोर्ट में 3.7 तीव्रता की पुष्टि

गोंडा, यूपी: मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार यह भूकंप 3.7 तीव्रता का था। झटके सुबह के समय दर्ज किए गए, जब लोग अपने रोज़मर्रा के काम में लगे हुए थे।
रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का एपिसेंटर (केंद्र) गोंडा जिले के इटियाथोक ब्लॉक के इटहिया नवीजोत गांव के आसपास था। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कुछ सेकंड तक जमीन हिलने का कंपन महसूस किया, जिसके बाद कई लोग घरों से बाहर निकल आए।
हालाँकि भूकंप की तीव्रता कम श्रेणी की मानी जाती है, लेकिन अचानक आए कंपन ने स्थानीय लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया। फिलहाल राहत की बात यह है कि कहीं से भी किसी तरह की जान-माल की क्षति की पुष्टि नहीं हुई है।
स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें सतर्क हैं और क्षेत्र की मॉनिटरिंग की जा रही है। अधिकारियों ने नागरिकों से शांत रहने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

