15 Best News Portal Development Company In India

अभिषेक बच्चन ने शेयर की इन्वेस्टमेंट टिप्स, पिता की सोच का किया जिक्र

SHARE:

अभिषेक बच्चन बोले – जमीन है तो सब है”, समझदारी और धैर्य को बताया निवेश की सबसे बड़ी कुंजी

अभिषेक बच्चन ने हाल ही में निवेश को लेकर अपनी सोच साझा की। उन्होंने बताया कि पैसों को सही जगह लगाने के लिए धैर्य और समझदारी बेहद जरूरी है। अभिषेक ने कहा कि उनके पिता की सोच हमेशा बहुत सीधी और व्यावहारिक रही है।

उन्होंने बताया कि अमिताभ बच्चन का मानना है कि “जमीन है तो सब है”, यानी रियल एस्टेट में निवेश लंबे समय में सुरक्षित और स्थिर माना जाता है। अभिषेक ने कहा कि किसी भी निवेश से पहले रिसर्च करना और जल्दबाजी से बचना चाहिए।

अभिषेक ने यह भी कहा कि केवल ट्रेंड देखकर निवेश करना सही रणनीति नहीं है। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे लंबी अवधि की योजना बनाकर ही पैसा लगाएं और जोखिम को समझकर फैसला लें।

 

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment