15 Best News Portal Development Company In India

दून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

SHARE:

ईमेल से मिली धमकी के बाद परिसर खाली कराया गया, जांच एजेंसियां अलर्ट; पाकिस्तान कनेक्शन की आशंका

दून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार न्यायालय को एक संदिग्ध ईमेल के जरिए धमकी दी गई, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से कोर्ट परिसर खाली करा लिया गया।

देहरादून में स्थित न्यायालय परिसर में पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने सघन तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को भी घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया।

प्रारंभिक जांच में धमकी भरे ईमेल के स्रोत को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। जांच एजेंसियों को पाकिस्तान कनेक्शन का संदेह है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी तरह की अफवाह से बचने की अपील की गई है।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment