15 Best News Portal Development Company In India

मोबाइल पर गूंजा ‘Presidential Alert’: भारत में Cell Broadcast सिस्टम की शुरुआत

SHARE:

बिना इंटरनेट भी पहुंचेगा अलर्ट, आपदा के समय नागरिकों को मिलेगी तुरंत सूचना

देश में आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भारत सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब ‘Cell Broadcast’ सिस्टम के जरिए नागरिकों के मोबाइल फोन पर सीधे इमरजेंसी अलर्ट भेजे जाएंगे। हाल ही में कई लोगों के फोन पर ‘Presidential Alert’ के नाम से एक टेस्ट मैसेज आया, जिसने इस नई तकनीक की शुरुआत की पुष्टि की।

सरकार के अनुसार, यह सिस्टम स्वदेशी तकनीक पर आधारित है और इसका उद्देश्य आपदा या आपातकालीन स्थिति में लोगों को तुरंत सूचना देना है। खास बात यह है कि यह सेवा बिना इंटरनेट के भी काम करती है, जिससे दूर-दराज और नेटवर्क कमजोर क्षेत्रों में भी अलर्ट आसानी से पहुंच सकेगा।

भूकंप, बाढ़, चक्रवात या अन्य खतरनाक परिस्थितियों में यह तकनीक लोगों को समय रहते सतर्क करेगी, जिससे जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकेगा।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल यह एक परीक्षण संदेश था और इसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। आने वाले समय में यह सिस्टम देशभर में पूरी तरह लागू किया जाएगा, जिससे हर नागरिक तक समय पर महत्वपूर्ण सूचना पहुंच सकेगी।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई
Explore More