15 Best News Portal Development Company In India

जिसके नाम पर बजती थीं सीटियां, आज वही एक्ट्रेस मांग रहीं काम! मीनाक्षी शेषाद्रि की वापसी की कहानी

SHARE:

80-90 के दशक की सुपरस्टार मीनाक्षी शेषाद्रि ने 30 साल बाद की वापसी की तैयारी, बोलीं अच्छे और दमदार रोल का इंतजार

एक दौर था जब बॉलीवुड में मीनाक्षी शेषाद्रि की एंट्री होते ही सिनेमाघरों में सीटियां और तालियां गूंज उठती थीं। ‘हीरो’, ‘दामिनी’, ‘घायल’, ‘घातक’ जैसी फिल्मों से अपनी दमदार पहचान बनाने वाली मीनाक्षी अब एक बार फिर अभिनय की दुनिया में लौटने को तैयार हैं। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने मुंबई वापसी की है और meaningful roles की तलाश में हैं।

मीनाक्षी शेषाद्रि ने 1980 और 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज किया। जैकी श्रॉफ, सनी देओल और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सितारों के साथ काम कर उन्होंने खुद को इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल किया। उनकी फिल्म ‘दामिनी’ आज भी उनके करियर की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है।

करियर के पीक पर मीनाक्षी ने शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली और अमेरिका में परिवार के साथ बस गईं, जहां उन्होंने डांस स्कूल भी चलाया। अब करीब तीन दशक बाद उनकी वापसी की खबर ने फैंस में उत्साह बढ़ा दिया है।

फैंस के लिए यह सिर्फ एक कमबैक नहीं, बल्कि उस दौर की यादों की वापसी है जब मीनाक्षी शेषाद्रि बड़े पर्दे की सबसे चमकदार सितारों में शुमार थीं।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment