15 Best News Portal Development Company In India

श्रेयस अय्यर बने टी20 टीम के नए कप्तान, आयरलैंड दौरे के लिए सूर्यवंशी को मिला मौका

SHARE:

टीम इंडिया में बड़े बदलाव की तैयारी, युवा खिलाड़ियों पर चयनकर्ताओं का भरोसा बढ़ा

 

भारतीय क्रिकेट में बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 दौरे के लिए टीम चयन को लेकर हुई बैठक में श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कमान सौंपे जाने की खबर सामने आई है। वहीं युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टी20 टीम में मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, चयन समिति और टीम प्रबंधन टी20 प्रारूप में नए नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सूर्यकुमार यादव की हालिया खराब फॉर्म के बाद कप्तानी में बदलाव पर गंभीरता से विचार किया गया और श्रेयस अय्यर सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरे।

श्रेयस अय्यर ने पिछले कुछ वर्षों में घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रभाव छोड़ा है। उनकी कप्तानी में टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसके चलते चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया है। क्रिकेट विशेषज्ञ और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग भी अय्यर को भारत के भविष्य के टी20 कप्तान के रूप में समर्थन दे चुके हैं।

दूसरी ओर, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड दौरे के लिए टीम में शामिल किए जाने की चर्चा तेज है। कम उम्र में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार प्रदर्शन से उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। माना जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें बड़ा अवसर दिया जा सकता है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम चयन बैठक की पुष्टि की है। आधिकारिक घोषणा के बाद पूरी तस्वीर साफ होगी, लेकिन फिलहाल श्रेयस अय्यर की कप्तानी और वैभव सूर्यवंशी के चयन की खबरें क्रिकेट जगत में चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment