15 Best News Portal Development Company In India

Rahul Gandhi Kota Visit: कोटा से दहाड़ेंगे राहुल गांधी, NEET Paper Leak और बेरोजगारी पर सरकार को घेरेंगे

SHARE:

‘हर पेपर लीक युवाओं के सपनों पर हमला’ – कोटा से राष्ट्रीय अभियान शुरू करेंगे राहुल गांधी

 

राजस्थान के कोटा से कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज युवाओं से जुड़े मुद्दों पर बड़ा राजनीतिक अभियान शुरू करने जा रहे हैं। देश की कोचिंग राजधानी कहे जाने वाले कोटा में राहुल गांधी छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के साथ सीधा संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य फोकस NEET पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और बढ़ती बेरोजगारी रहेगा।

राहुल गांधी ने कार्यक्रम से पहले युवाओं के नाम संदेश जारी करते हुए कहा कि हर पेपर लीक, हर रद्द हुई परीक्षा और हर अधूरी भर्ती प्रक्रिया लाखों युवाओं के सपनों पर सीधा हमला है। उन्होंने देशभर के छात्रों और नौकरी के अभ्यर्थियों से इस अभियान में जुड़ने की अपील की है।

कांग्रेस का दावा है कि कोटा से शुरू होने वाला यह आंदोलन केवल NEET पेपर लीक तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, रोजगार के अवसर और भर्ती परीक्षाओं में सुधार जैसे मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगा। पार्टी के अनुसार इसके बाद प्रयागराज, पटना और दिल्ली समेत कई शहरों में छात्र सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

कोटा में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में हजारों छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है। राहुल गांधी छात्रों की समस्याएं सुनेंगे और उनके सुझावों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। कांग्रेस इस अभियान के जरिए युवाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने और सरकार पर जवाबदेही तय करने का दबाव बनाने की रणनीति पर काम कर रही है।

हाल ही में NEET परीक्षा को लेकर सामने आए पेपर लीक विवाद और परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर में छात्रों और अभिभावकों के बीच नाराजगी देखने को मिली थी। राहुल गांधी लगातार इस मुद्दे को उठाते हुए केंद्र सरकार और परीक्षा एजेंसियों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment