15 Best News Portal Development Company In India

पूरे यूपी में आज व्यापारी कल्याण दिवस, भामाशाह जयंती पर होंगे विशेष कार्यक्रम

SHARE:

सभी जिलों और तहसीलों में होंगे सम्मान व सांस्कृतिक आयोजन

उत्तर प्रदेश सरकार ने 29 जून को दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में व्यापारी कल्याण दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर राज्य के सभी 75 जिलों और तहसील स्तर पर विशेष सरकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य व्यापारियों, उद्यमियों और लघु उद्योगों के राज्य की अर्थव्यवस्था में योगदान को सम्मान देना है।

कार्यक्रमों के तहत उत्कृष्ट व्यापारियों और उद्यमियों का सम्मान, निवेशकों के साथ संवाद, ओडीओपी (एक जिला-एक उत्पाद) उत्पादों की प्रदर्शनी तथा भामाशाह के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। विभिन्न विभागों के समन्वय से इन आयोजनों को प्रदेशभर में भव्य रूप दिया जा रहा है।

राज्य सरकार का कहना है कि भामाशाह के त्याग, राष्ट्रसेवा और व्यापार जगत के प्रति उनके योगदान से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर व्यापारियों के कल्याण और निवेश को बढ़ावा देने से जुड़े संदेश भी दिए जाएंगे।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment