15 Best News Portal Development Company In India

CA Foundation रिजल्ट जारी, साक्षी जैन बनीं टॉपर

SHARE:

92.75% अंकों के साथ हासिल की ऑल इंडिया रैंक-1

 

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने मई 2026 में आयोजित CA Foundation परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार नासिक की साक्षी जैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में पहला स्थान हासिल किया है।

साक्षी जैन ने 400 में से 371 अंक प्राप्त किए और 92.75 प्रतिशत स्कोर के साथ ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की। वहीं चंद्रपुर के अयानअब्बास अजानी ने 367 अंक यानी 91.75 प्रतिशत के साथ AIR-2 हासिल की। पुणे की राधा उन्मेष मुलाय ने 365 अंक यानी 91.25 प्रतिशत के साथ AIR-3 पर जगह बनाई।

 

इस परीक्षा में कुल 90,217 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 18,124 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। कुल पास प्रतिशत 20.09 प्रतिशत रहा। उम्मीदवार अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड ICAI के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से देख सकते हैं।

CA Foundation परीक्षा चार्टर्ड अकाउंटेंसी कोर्स में प्रवेश का महत्वपूर्ण चरण मानी जाती है। टॉप-3 रैंक में महाराष्ट्र के छात्रों का दबदबा रहा, जिससे इस बार का परिणाम खास चर्चा में है।

 

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई
Explore More