15 Best News Portal Development Company In India

FIFA World Cup: नॉर्वे से मुकाबले से पहले ट्रंप के साथ गोल्फ खेलने पहुंचे हैरी केन! क्यों बताया यादगार अनुभव?

SHARE:

इंग्लैंड के कप्तान बोले- राष्ट्रपति का न्योता मिलना अपने आप में खास था।

 

 

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने फीफा विश्व कप क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले एक दिलचस्प खुलासा किया है। केन ने पुष्टि की कि उन्होंने करीब 18 महीने पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फ्लोरिडा के पाम बीच में गोल्फ खेला था। उन्होंने इस मुलाकात को “यादगार” और “बेहद अलग अनुभव” बताया।

मीडिया से बातचीत में केन ने कहा कि जब किसी देश का राष्ट्रपति आपको खेलने के लिए आमंत्रित करता है, तो यह अपने आप में एक खास पल होता है। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए बेहद अलग और यादगार अनुभव था। ट्रंप का गोल्फ काफी अच्छा है। उम्मीद है कि उनकी उम्र में मैं भी उतना अच्छा खेल सकूंगा।”

दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में इंग्लैंड की मेक्सिको पर जीत के बाद हैरी केन की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि केन एक बेहतरीन फुटबॉलर होने के साथ-साथ अच्छे गोल्फर भी हैं। इसके बाद केन ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि दोनों ने साथ में गोल्फ खेला था।

 

 

अब इंग्लैंड की नजर नॉर्वे के खिलाफ विश्व कप क्वार्टर फाइनल पर है, जहां हैरी केन का सामना स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालांड से होगा। केन ने हालांड की तारीफ करते हुए उन्हें “गोल मशीन” बताया, लेकिन कहा कि दोनों की खेलने की शैली बिल्कुल अलग है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इंग्लैंड केवल हालांड ही नहीं, बल्कि पूरी नॉर्वे टीम को चुनौती के रूप में देख रहा है।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment