15 Best News Portal Development Company In India

अपार जनसैलाब के बीच निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

SHARE:

श्रद्धालुओं ने खींचा रथ, पुष्पवर्षा और महाप्रसाद से भक्तिमय बना पूरा क्षेत्र

प्रयागराज के करछना क्षेत्र स्थित रामपुर पिपरांव के श्री सिद्धेश्वर धाम से भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा अपार जनसैलाब और श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता के बीच निकाली गई। रथयात्रा श्री सुमंगलम घाट तक पहुंची, जहां पूरे मार्ग में “जय जगन्नाथ” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ की पावन रस्सियों को खींचकर स्वयं को धन्य माना, जबकि घरों और छतों से पुष्पवर्षा कर भगवान का भव्य स्वागत किया गया। महिलाओं ने आरती उतारकर सुख-समृद्धि की कामना की।

यात्रा के समापन पर श्री सुमंगलम सेवा प्रकल्प परिसर में विशाल भंडारे और महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। धर्म रक्षा प्रमुख विजय प्रताप सिंह ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता, प्रेम, सेवा और एकता का प्रतीक है। इस अवसर पर किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर ने भी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए धर्म और सद्भाव के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संयोजन राकेश मिश्रा ने किया, जबकि देवयानी जी कार्यक्रम की निर्देशिका रहीं। आयोजन में लोक कलाकार, कवि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment