15 Best News Portal Development Company In India

विराट कोहली ने दूसरे वनडे में रचा इतिहास, द्रविड़-सचिन से लेकर संगकारा तक को छोड़ा पीछे

SHARE:

65 रन की शानदार पारी में कोहली ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड, इंग्लैंड की धरती पर फिर चमका ‘किंग’ का बल्ला

भारत के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 65 रनों की शानदार पारी खेलते हुए कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। भले ही भारत यह मुकाबला जीत नहीं सका, लेकिन कोहली की यह पारी रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गई।

इस पारी के साथ विराट कोहली SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में सबसे ज्यादा वनडे अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए। उन्होंने अपना 30वां ODI अर्धशतक लगाकर राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया और इस मामले में सर विवियन रिचर्ड्स की बराबरी भी कर ली।

कोहली ने इंग्लैंड में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ों की सूची में भी राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा विपक्षी टीम की सरज़मीं पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के मामले में उन्होंने श्रीलंका के महान बल्लेबाज़ कुमार संगकारा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

इस मुकाबले के दौरान विराट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया और सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष-5 में जगह बना ली। यह उनकी लंबी निरंतरता और फिटनेस का एक और बड़ा प्रमाण माना जा रहा है।

हालांकि भारत 233 रन पर सिमट गया और इंग्लैंड ने जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी की बदौलत चार विकेट से मुकाबला जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। अब दोनों टीमों के बीच निर्णायक तीसरा वनडे लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई
Explore More