15 Best News Portal Development Company In India

Mobile Safety Tips In Train: ट्रेन में मोबाइल चलाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

SHARE:

एक छोटी लापरवाही बना सकती है चोरी, साइबर फ्रॉड या हादसे का कारण।

 

 

आज के समय में ट्रेन यात्रा के दौरान अधिकांश लोग मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं। कोई सोशल मीडिया देखता है, कोई वीडियो कॉल करता है तो कोई ऑनलाइन बैंकिंग या मनोरंजन में व्यस्त रहता है। लेकिन सफर के दौरान मोबाइल का लापरवाही से इस्तेमाल करना भारी पड़ सकता है। रेलवे और सुरक्षा विशेषज्ञ यात्रियों को कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह देते हैं, ताकि चोरी, साइबर ठगी और दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

सबसे बड़ी गलती कई यात्री दरवाजे या खिड़की के पास खड़े होकर मोबाइल इस्तेमाल करना करते हैं। चलते हुए ट्रेन में झपटमार पलभर में फोन छीनकर फरार हो सकते हैं। कई मामलों में मोबाइल बचाने की कोशिश में यात्री असंतुलित होकर गिर भी जाते हैं। इसलिए ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर मोबाइल चलाने या कॉल करने से बचना चाहिए।

यात्रा के दौरान सार्वजनिक (Public) Wi-Fi का इस्तेमाल भी सावधानी से करना चाहिए। असुरक्षित नेटवर्क से जुड़ने पर आपके बैंकिंग डेटा, पासवर्ड और निजी जानकारी साइबर अपराधियों के हाथ लग सकती है। यदि इंटरनेट का उपयोग करना जरूरी हो तो अपने मोबाइल डेटा या भरोसेमंद नेटवर्क का ही इस्तेमाल करें।

कई यात्री मोबाइल चार्ज करने के लिए किसी भी अनजान व्यक्ति का चार्जर या USB पोर्ट इस्तेमाल कर लेते हैं। साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, इससे “जूस जैकिंग” जैसे साइबर हमलों का खतरा बढ़ सकता है, जिसमें डिवाइस से डेटा चोरी होने की आशंका रहती है। इसलिए हमेशा अपना चार्जर और सुरक्षित चार्जिंग एडॉप्टर साथ रखें।

ट्रेन में यात्रा करते समय मोबाइल को सीट पर, तकिए के नीचे या खुले बैग में छोड़ना भी जोखिम भरा हो सकता है। रात के समय सोने से पहले मोबाइल और अन्य कीमती सामान को सुरक्षित स्थान पर रखें। यदि संभव हो तो बैग को चेन या लॉक से सीट से बांध दें और मोबाइल को अपने पास सुरक्षित रखें।

सफर के दौरान OTP, बैंकिंग ऐप, UPI PIN या पासवर्ड किसी के सामने दर्ज करने से बचें। आसपास बैठे लोग आपकी निजी जानकारी देख सकते हैं, जिसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। ऑनलाइन भुगतान करते समय स्क्रीन को दूसरों की नजरों से बचाकर रखें और संदिग्ध लिंक या QR कोड स्कैन करने से बचें।

यदि ट्रेन में आपका मोबाइल चोरी हो जाए, तो घबराने के बजाय तुरंत रेलवे सुरक्षा हेल्पलाइन 139 या RPF हेल्पलाइन 182 पर सूचना दें। साथ ही अपने मोबाइल की लोकेशन ट्रैक करें, बैंकिंग ऐप्स को ब्लॉक करें और आवश्यक होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं। समय पर कार्रवाई करने से नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि थोड़ी-सी सतर्कता आपकी यात्रा को सुरक्षित बना सकती है। मोबाइल का जिम्मेदारी से उपयोग करें, आसपास के माहौल पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल या संबंधित अधिकारियों को दें।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment