Vogue ने जारी की Exclusive तस्वीरें और वीडियो, घर के Living Room में हुई थी शादी

फुटबॉल सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज की शादी की पहली झलक अब दुनिया के सामने आ गई है। Vogue ने कपल की निजी शादी की एक्सक्लूसिव तस्वीरें और वीडियो जारी किए हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की चर्चा तेज हो गई है।
रोनाल्डो और जॉर्जिना ने 11 अगस्त 2026 को पुर्तगाल के कास्केस स्थित अपने घर में बेहद निजी समारोह में शादी की थी। खास बात यह रही कि दोनों ने किसी बड़े वेडिंग वेन्यू या भव्य समारोह के बजाय अपने घर के लिविंग रूम में शादी करना पसंद किया। इस खास मौके पर उनके पांच बच्चे भी मौजूद रहे।

Vogue से बातचीत में जॉर्जिना ने शादी को बेहद निजी, भावुक और परिवार-केंद्रित बताया। सामने आई तस्वीरों और वीडियो में दोनों को शादी की रस्मों के दौरान बेहद खास अंदाज में देखा जा सकता है। रोनाल्डो और जॉर्जिना की शादी की तारीख भी खास थी, क्योंकि इसी दिन दोनों की पहली मुलाकात के 10 साल पूरे हुए। दोनों पहली बार 2016 में मैड्रिड के एक Gucci स्टोर में मिले थे।

शादी के बाद कपल ने अपने वेडिंग रिंग्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर शादी की पुष्टि की थी। हालांकि, दोनों ने संकेत दिया है कि भविष्य में परिवार और दोस्तों के साथ एक बड़ी Celebration भी हो सकती है।






