15 Best News Portal Development Company In India

लखनऊ में दरोगा पर लोहे की जंजीर से हमला, 24 पर मुकदमा; 200 भैंसें उठवाई गईं

SHARE:

अवैध डेयरियों पर कार्रवाई के दौरान पथराव, मेयर बोलीं- पूरा इलाका साफ कर देंगे

लखनऊ के पारा इलाके में अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। रविवार को कार्रवाई के दौरान विरोध कर रहे लोगों ने टीम पर पथराव किया। आरोप है कि इस दौरान बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी दरोगा विनय पटेल पर लोहे की जंजीर से हमला किया गया। मारपीट में दरोगा की वर्दी फट गई और सिर में गंभीर चोट आई। उनके सिर में छह टांके लगाए गए।

हमले में नगर निगम के तीन कर्मचारी भी घायल हुए, जबकि निगम के तीन सरकारी वाहनों के शीशे तोड़े जाने की जानकारी सामने आई है। मामले में पुलिस ने 12 नामजद और 12 अज्ञात लोगों समेत कुल 24 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

घटना के बाद प्रशासन ने अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी। मंगलवार को तीन थानों की पुलिस, एक कंपनी पीएसी और नगर निगम की टीम भारी सुरक्षा के बीच इलाके में पहुंची। अभियान के दौरान चार मोहल्लों से करीब 200 भैंसों को पकड़ा गया।

मौके पर पहुंचीं लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने पुलिस और नगर निगम टीम पर हमले को गंभीर मामला बताया। उन्होंने कहा कि सरकारी काम में बाधा डालने और हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने भी अवैध डेयरियों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment