15 Best News Portal Development Company In India

उत्तरकाशी में लोनिवि अमीन 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

SHARE:

देहरादून से पहुंची विजिलेंस टीम ने कैंप ऑफिस में दबोचा, कार्यालय कर्मचारियों में मचा हड़कंप

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के एक अमीन को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायत मिलने के बाद देहरादून से विजिलेंस की एक टीम गुपचुप तरीके से उत्तरकाशी पहुंची और कैंप ऑफिस में दबिश देकर अमीन को पैसे लेते हुए पकड़ लिया।

अचानक हुई इस कार्रवाई से कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और कई लोग मौके से दूर हटते दिखाई दिए। विजिलेंस टीम ने ऑफिस की तलाशी भी ली और संबंधित दस्तावेज कब्जे में लिए।

विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अमीन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने कहा है कि सरकारी कार्यों में रिश्वतखोरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई
Explore More