कांग्रेस के 5 विधायक समर्थन को तैयार, AIADMK में टूट की चर्चा तेज

तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता से नेता बने Thalapathy Vijay को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में दावा किया जा रहा है कि विजय अब मुख्यमंत्री की कुर्सी से सिर्फ 11 विधायकों की दूरी पर हैं।
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के 5 विधायक विजय के समर्थन में आने के लिए तैयार बताए जा रहे हैं, जबकि विपक्षी दल All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam यानी AIADMK के कुछ विधायकों में भी असंतोष की खबरें सामने आ रही हैं। चर्चा है कि विजय खेमे की नजर AIADMK के 6 विधायकों पर है, जिससे तमिलनाडु का पूरा राजनीतिक समीकरण बदल सकता है।

हालांकि अभी तक किसी भी दल की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन विजय की बढ़ती लोकप्रियता और युवाओं में उनकी पकड़ ने पारंपरिक राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ा दी है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर यह समर्थन वास्तविक रूप लेता है तो तमिलनाडु में एक बड़ा सत्ता परिवर्तन देखने को मिल सकता है। वहीं विपक्ष इसे सिर्फ “राजनीतिक हवा” बता रहा है।






