15 Best News Portal Development Company In India

9 मई के बाद बदलेगा मौसम, सुपर अल-नीनो का अलर्ट जारी

SHARE:

भीषण गर्मी के साथ आंधी-बारिश की चेतावनी, कई राज्यों में मौसम का बड़ा उलटफेर संभव

 

देशभर में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम वैज्ञानिकों ने 9 मई के बाद मौसम में बड़े बदलाव की संभावना जताई है। सुपर अल-नीनो प्रभाव के चलते कई राज्यों में तेज गर्मी, लू और अचानक आंधी-बारिश जैसी स्थिति बन सकती है।

विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर भारत समेत कई इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ सकता है, जबकि कुछ राज्यों में तेज हवाओं और बारिश का दौर भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय सावधानी बरतने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

कृषि और बिजली आपूर्ति पर भी मौसम के इस बदलाव का असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। आने वाले दिनों में कई राज्यों के लिए मौसम विभाग अलग-अलग अलर्ट जारी कर सकता है।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment