पडिक्कल से मजाकिया अंदाज में बोले कोहली अब इंडिया के लिए भी थोड़ा खेलना है
. .
विराट कोहली ने एक बार फिर अपने दमदार प्रदर्शन से क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। मैच के दौरान कोहली का अंदाज सिर्फ बल्ले से ही नहीं, बल्कि उनके जश्न के अंदाज से भी चर्चा में रहा। पहला रन लेते ही उन्होंने खास अंदाज में सेलिब्रेशन किया, वहीं 98 रन पर पहुंचते ही भांगड़ा कर दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया। शतक पूरा होते ही स्टेडियम तालियों और नारों से गूंज उठा।

कोहली की इस पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, लेकिन मैच के दौरान उनका साथी खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल के साथ मजाकिया संवाद भी कैमरे में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि कोहली ने मुस्कुराते हुए पडिक्कल से कहा, “अब इंडिया के लिए थोड़ी खेलना है?” इस टिप्पणी को फैंस हल्के-फुल्के मजाक और प्रेरणा के तौर पर देख रहे हैं।

विराट का यह शतक सिर्फ आंकड़ों के लिहाज से नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास और ऊर्जा का भी प्रतीक रहा। सोशल मीडिया पर उनके भांगड़ा सेलिब्रेशन और पडिक्कल संग बातचीत के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस इसे ‘Vintage Kohli’ की वापसी बता रहे हैं।






