डिहाइड्रेशन, फूड पॉइजनिंग और हीट स्ट्रोक का बढ़ा खतरा; डॉक्टरों ने बताए समर हाइड्रेशन और हाइजीन के जरूरी टिप्स

गर्मियों का मौसम अपने साथ तेज धूप, उमस और कई स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आता है। ऐसे में छोटी-छोटी लापरवाहियां भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, गर्मियों में कुछ आम गलतियों से बचना बेहद जरूरी है।
सबसे पहली गलती है कम पानी पीना। शरीर में पानी की कमी से डिहाइड्रेशन, कमजोरी और चक्कर आ सकते हैं। दूसरी गलती है खाली पेट तेज धूप में निकलना, जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। तीसरी बड़ी गलती बाहर का खुला और बासी खाना खाना है, जो फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है।
चौथी गलती बहुत ज्यादा कैफीन या कोल्ड ड्रिंक्स लेना है, क्योंकि ये शरीर को और डिहाइड्रेट कर सकते हैं। पांचवीं गलती गंदे हाथों से खाना खाना, जिससे संक्रमण फैल सकता है। छठी गलती बहुत टाइट या सिंथेटिक कपड़े पहनना, जिससे शरीर का तापमान बढ़ सकता है।
सातवीं गलती सनस्क्रीन या सिर ढके बिना बाहर निकलना और आठवीं गलती लक्षणों को नजरअंदाज करना है। डॉक्टर सलाह देते हैं कि ज्यादा पानी पिएं, ताजे फल खाएं, साफ-सफाई रखें और तेज धूप में जरूरी होने पर ही बाहर निकलें।






