15 Best News Portal Development Company In India

नौतपा का कहर! लू से बचना है तो अपनाएं ये आसान उपाय

SHARE:

सुबह खाएं 8 ठंडक देने वाले फल, 9 हेल्दी ड्रिंक्स शरीर को रखेंगी अंदर से कूल

देश के कई हिस्सों में नौतपा के साथ भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ गया है। ऐसे मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, चक्कर आना और कमजोरी जैसी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती है। ऐसे में शरीर को अंदर से ठंडा रखना बेहद जरूरी है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, सुबह के समय पानी से भरपूर और ठंडक देने वाले फलों का सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। तरबूज, खरबूजा, खीरा, संतरा, मौसंबी, नारियल पानी, पपीता और अनार जैसे फल शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी नहीं होने देते।

वहीं, कुछ हेल्दी ड्रिंक्स भी लू से बचाने में कारगर हो सकती हैं। नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी, आम पन्ना, बेल का शरबत, सत्तू ड्रिंक, जलजीरा, पुदीना शरबत और ORS शरीर को भीतर से ठंडा रखने के साथ एनर्जी भी बनाए रखते हैं।

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें, हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें, ज्यादा कैफीन और तला-भुना खाने से दूरी बनाएं। अगर चक्कर, तेज सिरदर्द, उल्टी या ज्यादा कमजोरी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। नौतपा में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment