15 Best News Portal Development Company In India

अमेरिका-ईरान समझौते का भारत ने किया स्वागत, पीएम मोदी बोले- टिकाऊ समाधान की उम्मीद

SHARE:

सहमति को बताया सकारात्मक कदम, बाकी मुद्दों पर बातचीत से अंतिम समझौते की जताई आशा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अमेरिका और ईरान के बीच बनी नई सहमति का स्वागत करते हुए इसे पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत इस समझौते का स्वागत करता है और उम्मीद करता है कि इससे क्षेत्र में शांति बहाल होगी, वैश्विक व्यापार को मजबूती मिलेगी तथा समुद्री मार्गों पर निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होगी।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि अभी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत जारी रहनी है और भारत को उम्मीद है कि सभी पक्ष संवाद और कूटनीति के जरिए एक टिकाऊ तथा अंतिम समझौते तक पहुंचेंगे। उन्होंने जोर दिया कि क्षेत्रीय स्थिरता और शांति पूरी दुनिया के हित में है।

अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में संघर्ष समाप्त करने के लिए एक रूपरेखा समझौते पर सहमति बनी है। इस समझौते में क्षेत्रीय तनाव कम करने, समुद्री मार्गों को फिर से खोलने और आगे की वार्ताओं के लिए ढांचा तैयार करने जैसे बिंदु शामिल हैं। इस घटनाक्रम का संयुक्त राष्ट्र समेत कई देशों ने स्वागत किया है।

भारत लंबे समय से पश्चिम एशिया में तनाव कम करने, संवाद और कूटनीतिक समाधान का समर्थन करता रहा है। नई सहमति को भारत ने क्षेत्रीय शांति और वैश्विक आर्थिक स्थिरता के लिए सकारात्मक संकेत माना है।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई
Explore More