15 Best News Portal Development Company In India

‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में रॉबर्ट डाउनी जूनियर की वापसी पर टॉम हॉलैंड का खास रिएक्शन

SHARE:

MCU में Doctor Doom बनकर लौट रहे हैं रॉबर्ट डाउनी जूनियर, टॉम हॉलैंड ने कहा- यह राज छिपाना मेरे लिए बेहद मुश्किल था। 

 

 

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की बहुप्रतीक्षित फिल्म “Avengers: Doomsday” को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। इसकी सबसे बड़ी वजह रॉबर्ट डाउनी जूनियर की वापसी है, जो इस बार आयरन मैन नहीं बल्कि खलनायक Doctor Doom की भूमिका में नजर आएंगे। इस बड़े खुलासे पर अभिनेता टॉम हॉलैंड ने भी अपनी प्रतिक्रिया साझा की है।

टॉम हॉलैंड ने एक इंटरव्यू में बताया कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने खुद उन्हें फोन कर अपनी MCU वापसी की जानकारी दी थी। हॉलैंड ने कहा कि दोनों अक्सर फोन पर बातचीत करते रहते हैं और इसी दौरान डाउनी ने उन्हें यह बड़ा सीक्रेट बताया। यह खबर सुनकर वह बेहद उत्साहित हो गए थे।

टॉम हॉलैंड ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि फोन रखते ही उन्होंने सबसे पहले यह बात अपनी पत्नी और अभिनेत्री Zendaya को बता दी। हॉलैंड ने कहा, “मुझे लगता है कि फोन कटते ही मैंने जेंडया से कहा था— ‘डाउनी वापस आ रहे हैं।'”

हॉलैंड ने यह भी स्वीकार किया कि इस रहस्य को लंबे समय तक छिपाकर रखना उनके लिए आसान नहीं था, क्योंकि उन्हें अक्सर मार्वल के सीक्रेट्स अनजाने में लीक कर देने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि यही वजह थी कि उन्होंने लंबे समय तक मीडिया से दूरी बनाए रखी।

गौरतलब है कि “Avengers: Doomsday” में रॉबर्ट डाउनी जूनियर की वापसी MCU के लिए एक बड़ा मोड़ मानी जा रही है। फिल्म 18 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है और इसमें कई पुराने व नए मार्वल सितारे नजर आएंगे।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment