15 Best News Portal Development Company In India

‘सुप्रीम कोर्ट जाएंगे’, सलमान विवाद पर निर्देशक भरत श्रीनाते का बड़ा बयान

SHARE:

दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश का सम्मान, लेकिन फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर कानूनी लड़ाई जारी रखने की तैयारी

फिल्म ‘काला हिरण – द बैटल फॉर लिगेसी’ को लेकर अभिनेता सलमान खान और फिल्म के निर्माताओं के बीच कानूनी विवाद गहराता नजर आ रहा है। दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा फिल्म का टीजर हटाने के निर्देश दिए जाने के बाद निर्देशक भरत श्रीनाते ने कहा है कि उनकी टीम इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।

एक विशेष बातचीत में भरत श्रीनाते ने कहा कि वे हाई कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं और अदालत के निर्देशों का पालन करेंगे। हालांकि उनका कहना है कि यदि किसी रचनात्मक अभिव्यक्ति को पूरी तरह रोक दिया जाए, तो “फिर तो फिल्म बनाना ही बंद कर देना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म किसी व्यक्ति विशेष पर नहीं, बल्कि एक घटना और उससे जुड़े सामाजिक संदर्भ पर आधारित है।

निर्देशक ने दावा किया कि फिल्म बिश्नोई समाज की विरासत और वन्यजीव संरक्षण की भावना को केंद्र में रखकर बनाई गई है, न कि सलमान खान के जीवन पर। उनका कहना है कि यदि किसी दृश्य या सामग्री पर आपत्ति है तो उस पर विचार किया जा सकता है, लेकिन पूरी फिल्म को रोकना उचित नहीं होगा।

गौरतलब है कि सलमान खान की ओर से व्यक्तित्व अधिकार (Personality Rights) के उल्लंघन का मामला उठाया गया था। हाई कोर्ट ने टीजर हटाने का निर्देश दिया है, जबकि अब फिल्म के निर्माता आगे की कानूनी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment