अली फजल, दिव्येंदु और पंकज त्रिपाठी की वापसी से बढ़ा एक्साइटमेंट, 4 सितंबर को बड़े पर्दे पर आएगी फिल्म

‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी के फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। Mirzapur The Movie का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसमें एक बार फिर गुड्डू पंडित, मुन्ना भैया और कालीन भैया की तिकड़ी दर्शकों के बीच चर्चा में है। फिल्म में अली फजल गुड्डू पंडित, दिव्येंदु मुन्ना भैया और पंकज त्रिपाठी कालीन भैया के किरदार में नजर आएंगे।
ट्रेलर में ‘मिर्जापुर’ की वही पुरानी दुनिया, सत्ता की जंग, बदला और दबदबे की कहानी बड़े पर्दे के अंदाज में दिखाई दे रही है। खास बात यह है कि फिल्म में सीरीज के कुछ ऐसे लोकप्रिय किरदार भी वापस दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें दर्शक पहले देख चुके हैं।

Mirzapur The Movie का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जिन्होंने मूल सीरीज के साथ भी काम किया है। फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन MGM स्टूडियोज से जोड़ा गया है।
फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसके पुराने और लोकप्रिय किरदारों की वापसी है। गुड्डू पंडित के रूप में अली फजल और कालीन भैया के रूप में पंकज त्रिपाठी की भिड़ंत को लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह है, वहीं मुन्ना भैया के किरदार में दिव्येंदु की वापसी ने ट्रेलर को और चर्चा में ला दिया है।

Mirzapur The Movie 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब देखना होगा कि OTT पर धमाल मचाने वाली यह फ्रेंचाइजी बड़े पर्दे पर दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।






