15 Best News Portal Development Company In India

हॉकी वर्ल्ड कप में आज भारत Vs पाकिस्तान, 10 साल से टीम इंडिया अजेय

SHARE:

जीतते ही भारत की अगले राउंड में जगह मजबूत, पाकिस्तान के लिए मुकाबला करो या मरो

FIH Men’s Hockey World Cup 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें Pool D के अपने आखिरी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे नीदरलैंड्स के Amstelveen स्थित Wagener Stadium में खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी मुकाबला हमेशा से रोमांच और दबाव से भरा रहा है, लेकिन इस बार मैच का महत्व और बढ़ गया है। भारत को अगले राउंड में पहुंचने के लिए कम से कम ड्रॉ की जरूरत है, जबकि पाकिस्तान के लिए जीत बेहद जरूरी है। पाकिस्तान अगर भारत को हरा देता है तो वह अगले दौर की दौड़ में बना रहेगा, वहीं भारत की हार से समीकरण काफी मुश्किल हो सकते हैं।

टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा मनोवैज्ञानिक फायदा यह है कि वह पिछले करीब 10 वर्षों से पाकिस्तान के खिलाफ किसी मैच में नहीं हारी है। दोनों टीमों की हालिया भिड़ंत में भी भारत का दबदबा देखने को मिला था। FIH Pro League में जून 2026 में भारत ने पाकिस्तान को पहले 4-3 और फिर 7-1 से हराया था।

हालांकि, वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की टक्कर लंबे अंतराल के बाद हो रही है। पिछली बार 2010 में दोनों टीमें विश्व कप में भिड़ी थीं, जहां भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया था। इस बार भी भारतीय टीम अपनी जीत की लय बरकरार रखते हुए अगले दौर में जगह पक्की करने के इरादे से उतरेगी।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment