15 Best News Portal Development Company In India

लखनऊ में नेशनल कराटे चैंपियनशिप में रायबरेली के खिलाड़ियों ने जीते 44 पदक

SHARE:

11 स्वर्ण, 16 रजत और 17 कांस्य पदक जीतकर टीम ने बढ़ाया जिले का गौरव

लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 में कराटे एसोसिएशन रायबरेली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 44 पदक अपने नाम किए। वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन इंडिया की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में रायबरेली की टीम ने 11 स्वर्ण, 16 रजत और 17 कांस्य पदक हासिल किए।

प्रतियोगिता में आराध्या कंसल ने दो स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। सांची प्रजापति और प्रत्यूष प्रसून ने स्वर्ण एवं कांस्य पदक हासिल किए। मेधावी, वैभव नरवारा और अक्षिता खोखर ने दो-दो रजत पदक जीते। सलोनी सिंह ने रजत और कांस्य पदक, जबकि रिवीसा भारद्वाज और पार्थ के. ने दो-दो कांस्य पदक हासिल किए।

इसके अलावा राहित्य शर्मा, अमनप्रीत, दिव्या, बालकृष्ण थापा, श्रेयान आनस, अंकुर त्रिवेदी और शिवांश कुमार ने स्वर्ण पदक जीते। नित्या श्रीवास्तव, प्रिशा केजरीवाल, लव्या दक्ष, विहान रोहेला, अंश शर्मा, कीरत, जायना आनस, अथर्व, दिव्यांश और देवांश सिंह ने रजत पदक हासिल किए। वहीं अक्षिता, अव्यान बंका, रुद्रांश शेखर, स्तुति राजलक्ष्मी, वैदिक प्रताप, आराध्या और संबंध कुमार सहित अन्य खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीते।

टीम की इस सफलता का श्रेय कराटे एसोसिएशन रायबरेली के अध्यक्ष एवं मुख्य कोच मास्टर राकेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन को दिया गया। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में शरद सरोज, आशीष जायसवाल, अंकुश, मनीष दुबे, अभिषेक, आंचल, आदेश, रितिका और क्षितेंद्र सहित कोचों ने प्रशिक्षण दिया।

समापन समारोह में वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य आयोजक क्योशी जसपाल सिंह तथा उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव अंदेश्वर पाण्डेय ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। रायबरेली टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए विशेष ट्रॉफी भी प्रदान की गई।

मुख्य कोच राकेश कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों, अभिभावकों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, अभिभावकों के सहयोग और पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

रिपोर्ट: राकेश मिश्रा

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment